हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में PETA इंडिया के ‘Vegans Make Better Lovers’ अभियान में नज़र आई

For Immediate Release:

11 February 2022

Contact:
Hiraj Laljani; [email protected]

Sanskriti Bansore; [email protected]

दिल्ली  – हॉलीवुड अभिनेत्री और Baywatch आइकॉन पामेला एंडरसन की जानवरों के प्रति दयालुता मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में PETA इंडिया के वैलेंटाइन डे अभियान के उपलक्ष्य में लगाए गए बिलबोर्ड पर प्रदर्शित हुई जिसमें वीगन जीवनशैली को सभी के लिए सबसे ‘Sexiest’ (और स्वस्थ्य) जीवनशैली कहा गया है।

इस प्रिंट अभियान की कॉपी मांगे जाने पर उपलब्ध कारवाई जाएगी। 

दिल्ली में यह बिलबोर्ड मॉडल टाऊन मेट्रो स्टेशन के पास मॉल रोड पर लगवाया गया है।

प्रसिद्ध अभिनेत्री और बिग बॉस 2010 की पूर्व प्रतिभागी रही पामेला एंडरसन ने कहा, “मुझे लगता है कि एक संवेदनशील दिल होना, दुनिया का सबसे आकर्षक गुण है। यह ध्यान देने योग्य है कि वीगन जीवनशैली अपनाने के बाद, 67% लोगों ने अपने शारीरिक संबंधों में सुधार अनुभव किया।“

शोधकर्ताओं ने पाया कि वीगन लोग मांसाहारियों की तुलना में अधिक दयालु होते हैं। मांस हमारे अंगों में जाने वाली धमनियों को बंद कर देता है, जो हृदय रोग और इरेक्टाइल डिसफंक्शन का प्रारंभिक संकेत होने के साथ-साथ जीवन के लिए बड़ा ख़तरा है। Washington, DC स्थित Physicians Committee for Responsible Medicine के अनुसार, “बंद धमनियों को कम वसा वाले, पेड़-पौधे पर आधारित आहार अपनाकर फिर से खोला जा सकता है। JAMA के एक अध्ययन में पाया गया कि कम संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल (पशु उत्पादों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध) एवं अधिक फाइबर (केवल पेड़-पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले) का सेवन करके एक-तिहाई पुरुषों में सामान्य यौन क्रिया वापस आ गई। रक्त को पंप करने का सबसे अच्छा तरीका पेड़-पौधे पर आधारित आहार का सेवन है।” यह बेहद आश्चर्यजनक तथ्य है कि ख़ास शाकाहारियों एवं वीगन लोगों के लिए बनाए गए Veggly नामक एक डेटिंग ऐप द्वारा 5,000 व्यक्तियों पर किए गए एक सर्वेक्षण में 67% वीगन लोगों ने माना कि पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करने से उन्होंने यौन संबंधो में अधिक आनंद का अनुभव किया है।

इसी के चलते PETA US ने अपने एक अध्ययन में पाया कि वीगन लोग अधिक दिलचस्प रोमांटिक पार्टनर बनते हैं और इसलिए अधिक से अधिक लोग वीगन जीवनशैली का चयन करके हर वर्ष लगभग 200 जानवरों की जान बचा रहे हैं इनमें डेरी फार्मों में पाले जाने वाली गायें भी शामिल हैं जिनके बछड़ों को जन्म के साथ ही अपनी माँ से अलग कर दिया जाता है, ताकि उनके हिस्से के दूध को मानव उपभोग के लिए बेचा जा सके।

PETA इंडिया जो इस सिद्धांत के तहत कार्य करता है कि “जानवर हमारा भोजन बनने के लिए नहीं हैं” प्रजातिवाद का विरोध करता है। प्रजातिवाद एक ऐसी विचारधार है जिसमे इंसान स्वयं को इस दुनिया में सर्वोपरि मानकर अपने फायदे के लिए अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएँ एवं हमें TwitterFacebook, और Instagram पर फॉलो करें।

#