PETA इंडिया के सौजन्य से एशिया की पहली दयालुता जागृत करने वाली एनिमेट्रोनिक हथिनी जिसे अभिनेत्री दीया मिर्जा द्वारा अपनी आवाज दी गयी है, आजकल दिल्ली के स्कूलों के दौरे पर है

Posted on by Shreya Manocha

रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल के छात्रों को 30 जनवरी को ऐली नामक एक विशाल एनीमेट्रोनिक हथिनी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ जिसे मशहूर अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने अपनी आवाज़ दी है। यह हथिनी PETA इंडिया द्वारा चलाए जा रहे बेहद प्रभावशाली बाल दयालुता अभियान का एक हिस्सा है और अब यह दिल्ली-NCR के विभिन्न स्कूलों का दौरा करने के लिए तैयार है। यह हथिनी बिल्कुल किसी असली हाथी की तरह अपनी आंखे झपकाते हुए और अपने कानों को फड़फड़ाते हुए स्कूली छात्रों को उन हाथियों की दर्दभरी दास्तां सुनाती है जिन्हें बहुत ही कम उम्र में जबरन अपने माताओं से अलग कर दिया जाता है और उन्हें क्रूर सर्कसों में विभिन्न प्रकार के शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है। ऐली की “व्यक्तिगत” कहानी का अंत बेहद सुखद है क्योंकि उसे रेसक्यू करके एक सेंचुरी में भेजा गया जहाँ वह अपना जीवन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर रही है।

PETA इंडिया ने प्रलेखित किया है कि मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बंदी हाथियों को अक्सर मारा-पीटा जाता है और उन्हें अंकुश चुभाकर दर्द और भय से नियंत्रित किया जाता हैं। कई वर्षों तक पर्याप्त भोजन-पानी या पशु चिकित्सकीय देखभाल की कमी और सख्त कारावास के परिणामस्वरूप इन पशुओं में विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियों के लक्षण पाएँ जाते हैं।

मई 2023 से, ऐली भारत भर के विभिन्न निजी, सार्वजनिक, अंतर्राष्ट्रीय और सरकारी स्कूलों में लगभग 48,000 छात्रों तक पहुँच चुकी है, और यह संदेश साझा कर रही है कि हाथियों का उपयोग सर्कस, सवारी या अन्य क्रूर मनोरंजन साधनों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। अब यह दिल्ली-NCR के प्रसिद्ध स्कूलों में हजारों बच्चों को दयालुता का पाठ पढ़ाएंगी जिसमें के आर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, पाथवेज़ वर्ल्ड स्कूल, द श्रीराम मिलेनियम स्कूल और लिटिल मिलेनियम शामिल है।

PETA इंडिया द्वारा “दयालु नागरिक” नामक एक मुफ्त मानवीय शिक्षा कार्यक्रम चलाया जाता है जिसका प्रमुख उद्देश्य 8 से 12 वर्ष की आयु के स्कूली छात्रों को जानवरों के प्रति संवेदनशील बनाना और उनकी मदद करने हेतु प्रेरित करना है। इसका उपयोग 2 लाख से अधिक स्कूलों द्वारा किया गया है और यह पूरे भारत में लगभग 9.2 करोड़ बच्चों तक पहुँच गया है।

ऐली दिनांक 30 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक दिल्ली में है। जो कोई स्कूल या शिक्षक उसे अपने स्कूल में बुलाना चाहता है कृपया [email protected]. पर हमें ईमेल करके संपर्क करें।

हाथियों को सवारी हेतु इस्तेमाल न करने में मदद करें! क्या आप ऐली को अपने स्कूल में बुलाना चाहते हैं?