दिल्ली पुलिस और PETA इंडिया ने शादियों में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को नियंत्रित करने वाली 100 से अधिक काँटेदार लगामों का प्रदर्शन किया

Posted on by Suniti Kaushik

COVID-19 के कारण लगाई गयी विभिन्न पाबंदियों में हाल ही में आई छूट के कारण शहर में बहुत सी शादियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच PETA इंडिया की एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में छापेमारी करके, शादियों में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को नियंत्रित करने के लिए पहनायी जाने वाली 100 से अधिक काँटेदार लगामों को ज़ब्त किया। इन यातना उपकरणों को 29 अप्रैल को राजौरी गार्डन थाने में प्रदर्शित किया गया। PETA इंडिया उम्मीद करता है कि यह प्रदर्शन सभी परिवारों को पशु-मुक्त शादियों का आयोजन करने हेतु प्रोत्साहित करेगा। इन काँटेदार लगामों को ख़ासतौर पर जानवरों के मुंह में पहनाकर उनको पीड़ित करने के लिए बनाया जाता है जो कि “पशु क्रूरता निवारण – ड्रोट एवं पैक नियम 1965” के नियम 8 का स्पष्ट उल्लंघन है।

PETA इंडिया कई राज्यों में किए गए सर्वेक्षण के नतीजों के परिणामस्वरूप एक देशव्यापी अभियान चलाकर पुलिस की काँटेदार लगामों पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू करने में सहायता कर रहा है। PETA इंडिया द्वारा संपर्क किए जाने के बाद, असम, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी इस प्रतिबंध को लागू करने के आदेश जारी किए। PETA इंडिया द्वारा न केवल अवैध रूप से इस्तेमाल किए गए उपकरणों की तलाश करके उन्हें जब्त करने के लिए अभियान चलाया गया, बल्कि हम इस दिशा में कडा कानून बनाए जाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं जो इस प्रकार के यातना उपकरणों के निर्माण करने जैसी खामियों पर रोक लगा सके।

 

शादी में घोड़ों का प्रयोग न करने की शपत लें

 

घोड़ों पर प्रयोग होने वाली काँटेदार लगामों को प्रतिबंधित कराने हेतु सहयोग दें