हर पशु का अपना अलग स्वभाव होता है। आप किसके जैसा बनना चाहेंगे?

Posted on by Shreya Manocha

यह ज़रूरी नहीं है कि हम दुनिया के हर पशु को स्वयं अपनी आँखों से देख पाएं, लेकिन यह ज़रूरी है कि हम सभी सजीव प्राणियों के प्रति एक सम्मानपूर्ण दृष्टिकोण रखे और सभी के प्रति दयाभाव रखें। इस पृथ्वी पर केवल इंसानों को एकाधिकार नहीं है जिसका अर्थ है कि सभी को अनावश्यक दर्द और पीड़ा से मुक्त जीवन व्यतीत करने की पूर्ण आज़ादी होनी चाहिए।

मनुष्य इस ग्रह को लाखों अन्य प्रजातियों के साथ साझा करता है एवं हम सभी का जीवन सामान रूप से मूल्यवान है। जब भी हम अपने आसपास के सजीव प्राणियों के बारे में विचार करते हैं जिसमें कोई अकेला बुजुर्ग या किसी बूचड़खाने की ओर जा रहे परिवहन ट्रक पर एक भयभीत मुर्गी शामिल है, तो हम समझ सकते हैं कि हर संवेदनशील प्राणी प्यार, दुःख, खुशी, दर्द, भय और आशा महसूस करता है।

हर पशु का भी अपना एक अलग स्वभाव होता है और स्वयं की क्षमताएं एवं भावनाओं होती हैं। नीचे दिए गए कुछ रोमांचक तथ्यों पर विचार करें:

  • यदि हाथी और चिंपैंजी के परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो वह शोक मनाते हैं और रोते हैं।
  • मछलियाँ पानी के भीतर “गाती” हैं और अन्य मछलियों के साथ अपना आनंदमयी समय व्यतीत करती हैं। इन्हें बिल्लियों की तरह, एक दूसरे को स्पर्श करने में बहुत खुशी मिलती है।

  • गीज़ अपने साथी से बेहद प्रेम करते हैं और खतरे का सामना करते हुए भी जीवन भर अपने साथी के प्रति वफादार रहते हैं।

  • समुद्र में कई ओर्का जीवनभर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

  • गाय माता अपने चोरी हुए बच्चों की तलाश में कई किलोमीटर तक चलती हैं।

  • चूहे दूसरों को बचाने के लिए स्वेच्छा से खुद को नुकसान पहुंचाते हैं।

PETA इंडिया सभी पशुओं के लिए एक सम्मानजनक दुनिया का निर्माण करने का प्रयास जारी रखेगा।

दुनिया भर में बढ़ते तनाव, बढ़ती निराशा और बढ़ते संघर्षों के बीच, PETA इंडिया इंसानों को अपने मतभेदों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपने आसपास के सभी सजीव प्राणियों के प्रति संवेदनशील दर्शाने हेतु प्रोत्साहित करता है।

हम उन सभी पशुओं के लिए दयालुता एवं करुणा की मांग करते हैं जिन्हें प्रयोगशाला की मेज़ों पर काट दिया जाता है, बूचड़खानों में मारने के लिए फर्श पर फेंक दिया जाता है, चमड़े के लिए उनकी खाल उतार दी जाती है, या सवारी के लिए या मंदिरों में अनुष्ठान करने के लिए बंदी बना लिया जाता है। हमें विश्वास है कि सभी इंसानों के अंदर अहिंसा को चुनने की शक्ति है।

हमारे आम जीवन के कई विकल्प जैसे हम क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं एवं क्या खरीदते हैं यह सभी पशुओं की स्थिति पर गहरा प्रभाव डालते हैं। पशुओं के प्रति दयालुता दिखाने का सबसे सही तरीका वैगन जीवनशैली अपनाना है। कृपया PETA इंडिया की सहायता से पशुओं के हित में यह महत्वपूर्ण कदम अवश्य उठाएं।

इस जानकारी को किसी ऐसे रिश्तेदार के साथ साझा करें जो मांस खाता है एवं डेयरी का सेवन करता है, किसी ऐसे दोस्त के साथ जो पशुओं पर परीक्षण किए गए सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करता हो, किसी ऐसे सहकर्मी के साथ जो चमड़े, ऊन या रेशम का प्रयोग करता हो। अर्थात अपने आसपास वाले सभी लोगों को पशुओं के प्रति दयालुता की सीख दें।

क्या आप भी अपनी वीगन यात्रा की शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं?

आज ही हमारी वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें

वीगन एवं पशु परीक्षण मुक्त उत्पादों का चुनाव करें

वीगन कपड़ों और अन्य उत्पादों की ख़रीदारी करें