विष विज्ञान परीक्षण हेतु पशु-मुक्त विधियों का प्रचार करने के लिए PETA इंडिया की ओर से अनुदान

Posted on by Sudhakarrao Karnal

अनुदान से संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं योग्यता शर्तें

  • इस पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य विष विज्ञान परीक्षण हेतु पशु-मुक्त विधियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रयोगशाला अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
  • अनुदान प्राप्तकर्ता का चयन उसके CV और परियोजना विवरण (“आवेदन कैसे करें” अनुभाग देखें) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें जानवरों पर परीक्षण को बदलने के लिए प्रस्तावित परियोजना के वैज्ञानिक गुण शामिल हैं।
  • किसी भी क्षेत्र के आवेदक आवेदन कर सकते हैं (जैसे अकादमिक, उद्योग या सरकारी)।
  • जीवित जानवरों, एक्स विवो पशु ऊतकों, या पशु कोशिकाओं का उपयोग करने वाली परियोजनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • प्राप्तकर्ता को पशु-मुक्त परीक्षण शोध हेतु उपयोग किए जाने के लिए 7 लाख की राशि अनुमोदित की जाएगी।
  • आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2023 है और विजेता का चयन फरवरी 2023 में किया जाएगा
  • संबंधित शोध की प्रस्तुति या प्रकाशन के समय PETA इंडिया को वित्त स्रोत के रूप में स्वीकार करना अनिवार्य है।
  • अनुदान प्राप्तकर्ता को लगभग एक वर्ष बाद, PETA इंडिया को परियोजना की प्रगति के संबंध में लगभग 500-शब्दों का सारांश भेजना होगा।
  • यह अनुदान केवल भारतीय आवेदकों हेतु मान्य है। आवेदनकर्ताओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • किसी प्रकार की अतिरिक्त खरीदारी की आवश्यकता नहीं है। यह परियोजना कानून द्वारा निषिद्ध है।
  • By applying, you’re acknowledging that you have read and you agree to our contest terms and conditions and privacy policy.
  • यहाँ आवेदन करके आप प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों और गोपनीयता नीति के प्रति अपनी सहमति दर्ज़ कर रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

इस अनुदान के लिए आवेदन करने हेतु कृपया 6 जनवरी 2023 तक [email protected] को निम्नलिखित ई-मेल करें:

  • स्वयं का CV एवं आवश्यकतानुसार अपनी प्रयोगशाला के प्रमुख अन्वेषक का CV
  • पिछले पांच वर्षों के उपरान्त आपके वैज्ञानिक प्रकाशनों की सूची एवं आवश्यकतानुसार इसी अवधि के अंतर्गत आपकी प्रयोगशाला के प्रमुख अन्वेषक के वैज्ञानिक प्रकाशनों की संपूर्ण सूची
  • एक परियोजना विवरण (2,000 से 4,000 शब्दों में) जिसमें निम्नलिखित शामिल हो:

o पशु-मुक्त विष विज्ञान परीक्षण को आगे बढ़ाने में आपकी रुचि का कारण

o परियोजना का उद्देश्य और मौजूदा स्थिति

o फंडिंग के उपयोग के संबंध में स्पष्टीकरण

o आपके लघु और दीर्घकालीन करियर लक्ष्य

o अपने काम के प्रसार और प्रचार की योजना

  • इस फंडिंग से आपकी प्रयोगशाला और अन्य प्रयोगशालाओं में पशु परीक्षणों को समाप्त करने हेतु परियोजना की क्षमता में वृद्धि कैसे होगी इस संबंध में संपूर्ण जानकारी जिसमें परियोजना द्वारा प्रतिस्थापित जानवरों की संपूर्ण जानकारी और बचाए गए जानवरों की अनुमानित संख्या शामिल है
  • अध्ययन में उपयोग की जाने वाली किसी भी पशु-व्युत्पन्न सामग्री की सूची (जैसे जलोदर, हाइब्रिडोमा, या पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी, या भ्रूण गोजातीय सीरम)। पशु-व्युत्पन्न घटकों का उपयोग करने वाली परियोजनाओं को उपलब्धता के आधार पर पशु-मुक्त विकल्पों के साथ बदलने पर ही फंडिंग दी जाएगी।

अतिरिक्त नियम एवं शर्तें

किसी भी उपयुक्त उम्मीदवार का चयन न होने पर, आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है या पुरस्कार रद्द किया जा सकता है।