अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता रितेश देशमुख PETA इंडिया के वर्ष 2024 के ‘सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी’ पुरस्कार से सम्मानित !

Posted on by Erika Goyal

PETA इंडिया की ओर से वर्ष 2024 के ‘सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी’ पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है और इस वर्ष पशुओं के हित में कार्य करने के लिए अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जैकलीन फर्नांडीज ने हमेशा ही अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए सभी  पशुओं की सहायता और रक्षा करने का काम किया है और उन्होंने कई बार अपने प्रशंसकों को PETA इंडिया का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया है जिसमें #FreeGajraj नामक अभियान शामिल है जिसके परिणामस्वरूप 50 वर्षों से अधिक समय तक बंधी बनाए गए एक हाथी को रेस्कयू किया गया था। उन्होंने जनता को पशु आश्रयघरों से कुत्ते गोद लेने के लिए और वीगन भोजनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। जैकलीन अंगोरा ऊन के उपयोग के खिलाफ एक फ़ोटो अभियान में भी नज़र आईं और उन्होंने लोगों से घोड़ागाड़ी का त्याग करने का अनुरोध किया। रितेश देशमुख भी वीगन भोजनशैली का प्रचार-प्रसार करते हैं और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर Imagine Meats नामक एक वीगन मीट कंपनी की स्थापना करी है। इस कंपनी को अपने स्वादिष्ट “चिकन” नगेट के लिए PETA इंडिया के सर्वश्रेष्ट वीगन मीट का पुरस्कार मिल चुका है।

 

आज के मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों में भारी संख्या में पशुओं को बड़े-बड़े पशुपालन केंद्रों में गंभीर कैद में रखकर पाला जाता है। जैसा कि PETA इंडिया ने अपने “Glass Walls” नामक वीडियो में खुलासा किया है कि भोजन के लिए मारी जाने वाली मुर्गियों को उल्टा लटकाया जाता है और उनके गले चीर दिए जाते हैं। गायों और भैंसों को इतनी अधिक संख्या में गाड़ियों में ठूस-ठूसकर बूचड़खानों में भेजा जाता है कि परिवहन के दौरान और बूचड़खानों तक पहुँचने से पहले रास्ते में ही उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। भोजन के लिए मारे जाने वाले सूअरों के दिल में छुरा घोंप दिया जाता है। मछलियों को समुद्र से निकालकर नौकाओं के डेक पर फेंक दिया जाता है, जहाँ पानी के अभाव में वे घुट-घुटकर मर जाती हैं।

पेड़-पौधों से मिलने वाला भोजन कैंसर, मधुमेह, मोटापा एवं हृदय रोग से पीड़ित होने के जोखिम को कम करने में सहायक है व साथ ही साथ ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को घटाकर जलवायु संकट से लड़ने में मदद करता है; और यहां तक कि भविष्य की महामारी को रोकने में भी सहायक हो सकता है। SARS, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू और संभवतः COVID-19 सभी जानवरों को खाना बनाने के लिए बंद करने और मारने से जुड़े हुए हैं।

वर्ष 2020 तक इस पुरस्कार का शीर्षक ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी’ पुरस्कार था और इसके विजेताओं की सूची में जीनत अमान, जैकी श्रॉफ, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा, और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आज ही हमारी फ्री वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें