पशु हित में दौड़ लगाना: PETA इंडिया ने वर्ष 2024 में बेंगलुरु में TCS World 10K में भाग लिया
PETA इंडिया के चार उत्साही स्टाफ सदस्यों ने हाल ही में इस साल के प्रतिष्ठित TCS World 10K बेंगलुरु में पशु मुक्ति के लिए एक अभियान चलाया। उनके साथ PETA इंडिया के सात समर्पित समर्थक भी शामिल थे, जिन्होंने गर्व से PETA इंडिया चैरिटी बिब पहन रखी थी और इन सभी ने पशु अधिकारों के हित में अपना समय दिया और इसके लिए दौड़ लगाई।
PETA इंडिया के रितेश, चिंतन, चिरंजीब और अरुणिमा ने समूह की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के लिए 88,080 रुपये जुटाए, जिससे ज़रूरत पड़ने पर तीन पशुओं की जान बचाई जा सकती है।
PETA इंडिया द्वारा सालाना 90,000 से अधिक कॉलों का जवाब दिया जाता है और हम तब पशु सहायता हेतु तत्पर रहते हैं जब कोई अन्य संगठन मदद करने में सक्षम या इच्छुक नहीं होता है, जिस कारण PETA इंडिया का समर्पित एजेंसियों और पेशेवरों के साथ एक मजबूत नेटवर्क बन गया है।
PETA इंडिया के 11 सदस्यों एवं समर्थकों ने अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए, पशु हित में दौड़ लगाई और PETA इंडिया की टी-शिर्ट्स पहनकर लोगों को पशुओं करुणा और सम्मान के साथ व्यवहार करने हेतु जागरूक किया।
TCS World 10K बेंगलुरु शहर की जीवंत एवं नवाचार संस्कृति का उत्सव है, और इस दिन का मौसम इस शहर की सुंदरता निहारने के लिए बिल्कुल उपयुक्त था। यह एक अविस्मरणीय दिन है! हम जीरो वेस्ट टू लैंडफिल और प्लास्टिक-मुक्त बिब्स जैसी पहलों के साथ हरित भविष्य के प्रति इस आयोजन की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।
पशु मुक्ति की दिशा में हर कदम मायने रखता है। हम ऐसे कई समर्थकों से मिलकर रोमांचित थे जो जानवरों के लिए और अधिक करने के लिए उत्सुक थे। उनके उत्साह ने हमारी टीम को पहले से ही अपने अगले अभियान की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया है।