‘वीगन जीवनशैली जीने वालों के “दिल” कम टूटते हैं’ क्रॉनिक हार्ट डिज़ीज़ कैपिटल ऑफ़ वर्ल्ड में PETA इंडिया की और से जीवन रक्षक वैलेंटाइन्स डे टिप

Posted on by Sudhakarrao Karnal

वेलेंटाइन डे के दौरान, PETA इंडिया ने बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि और मुंबई के अस्पतालों के बाहर जीवन रक्षक होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें राहगीरों से आग्रह किया गया है कि वे धमनियों को बंद करने वाले मांस, अंडे, और दूध से बने खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। संदेश में कहा गया है कि जो लोग वीगन भोजन चुनते हैं, वे हृदय रोग के जोखिम को 52% तक कम कर सकते हैं। हृदय रोग के मामले में भारत को दुनिया की राजधानी माना जाता है और हृदय रोग से होने वाली वैश्विक मौतों का कम से कम पांचवां हिस्सा भारत में होता है।

इंडियन हार्ट एसोसिएशन ने खुलासा किया है कि भारतीय पुरुषों में 50% से अधिक दिल के दौरे 50 से कम उम्र के लोगों में होते हैं, जबकि 25% 40 से कम उम्र के पुरुषों में होते हैं। अमेरिका के पोषण और आहार विज्ञान अकादमी के पोषण विशेषज्ञ ने कहा है कि जो लोग वीगन जीवनशैली जीते हैं उनमें हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। अधिक हृदय-स्वस्थ होने के अलावा मधुमेह में 62% तक और सभी प्रकार के कैंसर का खतरा 18% तक कम होता है।

इसके अलावा, वीगन बनने वाला प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष मांस, अंडे और डेयरी उद्योगों में पीड़ा और बेमौत मरने वाले लगभग 200 जानवरों को हिंसक मौत से बचाता है। अंडे के लिए इस्तेमाल होने वाली मुर्गियां इतने छोटे व तंग पिंजरों में कैद करके रखा जाता हैं कि वे अपने पंख भी नहीं फैला सकती। गायों और भैंसों को इतनी बड़ी संख्या में वाहनों में ठूस ठूस कर भरा जाता है कि कत्लखाने तक ले जाने से पहले उनकी हड्डियाँ अक्सर टूट जाती हैं, और सूअरों को मारने के लिए सीधे उनके दिल में छुरा भोंक दिया जाता है। मछलियों को समुद्र से बाहर निकाल कर नावों के डेक पर फेंक दिया जाता है जहां बिना पानी के वह तड़फती रहती हैं और उनका दम घुट जाता है या जीवित रहते हुए उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिये जाते हैं। नर चूजे आगे चलकर अंडे नहीं देंगे इसलिए अंडा उद्योग में उन्हें बेकार मानकर जिंदा चूजों को जमीन में दफना दिया जाता है, जला दिया जाता है, पीसकर या कुचलकर मछलियों का चारा बना दिया जाता है। उसी तरह से डेयरी उद्योग में नर बछड़े दूध नहीं देंगे तो उन्हे बेकार समझकर आमतौर पर छोड़ दिया जाता है व भूखा प्यासा मरने के लिए त्याग दिया जाता है।

इस वैलेंटाइन डे पर स्वस्थ हृदय के लिए वीगन बनें!