PETA इंडिया की 18वी वर्षगाँठ पर अंकुर तिवारी एवं सोनी म्यूजिक ने बेघर बिल्लियों को अपनाने वाला म्यूजिक विडियो तैयार किया
PETA इंडिया की 18वी वर्षगांठ (12 जनवरी) पर गीत एवं संगीतकार अंकुर तिवारी एवं सोनी म्यूजिक इंडिया ने PETA इंडिया को समर्पित करते हुए एक नया म्यूजिक विडियो लांच किया जिसमे बेघर बिल्लियों को अपनाने का संदेश है। विडियो में दिखाई गयी सभी बिल्लियाँ किसी पशु बिक्री केंद्र से नहीं खरीदी गयी बल्कि या तो सड़क पर से बचाव करके लायी गयी हैं या पशुग्रहों से अपनाई गयी हैं और उनके अभिभावक “बिल्ली का बच्चा” नामक उस विडियो प्रतियोगिता के विजेता है जिसके तहत उन्होने अपने मनमोहक पशु साथी के साथ खेलते हुए, मस्ती करते हुए के विडियो भेजे थे। इस विडियो का उद्देश्य लोगों को ब्रीडर या पशु बिक्री केन्द्रो से पालतू पशु खरीदने की बजाय बेघर जानवरों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
सोनी म्यूजिक इंडिया-किड्स डिविजन की प्रमुख अंजाना देवराज कहती हैं- “यह एक बेहद अनूठी पहल है और हमे PETA इंडिया से जुडने का गर्व है। विडियो बहुत ही प्यारा है और इस प्रतियोगिता में लोगों का बड़चड़ कर हिस्सा लेना हमको प्रोत्साहित करता है। विडियो में दिखने वाली सभी बिल्लियाँ बचाव (रेसक्यू) कर लायी हुई हैं। मुझे आशा है आपको भी यह विडियो देखने में उतना ही आनंद आयेगा जितना हमको इसे बनाने में आया है।“
अंकुर कहते हैं : “बचपन से ही हमारे घर में पालतू बिल्लियाँ रही हैं और मेरे बड़े होने के सफर में वो हमेशा से अभिन्न हिस्सा रही। “बिल्ली का बच्चा” मेरे लिए एक स्वाभाविक गीत है क्यूंकि मेरी समस्त पालतू बिल्लियाँ भी सड़क पर से गोद ली गयी है। बिल्ली के बच्चे व इंसानी बच्चों में एक जैसी सरलता होती है जो दोनों को एक दूसरे से जोड़े रखती है और “बिल्ली का बच्चा” उसी संबंध को उजागर करता है”
पूरे भारत में बेघर कुत्ते व बिल्लियाँ सड़क पर अपने जीवन के लिए संघर्ष करते हैं। बहुत से भूखे रहते हैं, वाहनो की चपेट में आकार मर जाते हैं, दुर्घटना के शिकार होकर हड्डियाँ टूट जाती हैं, घायल हो जाते हैं या फिर क्रूर लोगों की हिंसा का शिकार होते हैं जबकि अनगिनत जानवर पशु ग्रहों में पीड़ा भोगते हैं। PETA सबसे आग्रह करता है की किसी भी पशु बिक्री केंद्र या ब्रीडर से कोई जानवर खरीदने की बजाय किसी पशु आश्रय ग्रह या फिर बेघर घूमने वाले जानवर को अपनाए। पशु बिक्री स्टोर या ब्रीडर से जानवर खरीदने का मतलब है बेघर पशुओं के संकट को और बढ़ावा देना ।
आप प्रेरित महसूस कर रहे हैं? आज ही हमारे न्यूज़ लेटर के लिए साइनअप करें, आपको हमारी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी निरंतर मिलती रहेगी।
सदस्यता लें